स्वास्थ्य केंद्रों पर बूथ स्थापित कर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप
उरई, मार्च 16 -- कोंच। नदीगांव में बच्चों को पोलियो और टीकाकरण पर विशेष अभियान को लेकर बैठक हुई। अफसरों ने इस अभियान को सफल बनाने के दिशा-निर्देश दिए। टीमें डोर टू डोर लगाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी। नदीगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के नियमित टीकाकरण के साथ-साथ पोलियो और अन्य बीमारियों से बचाव के लिए विशेष बूथ स्थापित किए गए हैं। जालौन जिला स्वास्थ्य समिति की हालिया बैठकों में नदीगांव ब्लॉक में पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया गया है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर 0-5 वर्ष के बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' पोलियो खुराक पिलाने के लिए बूथ स्तर पर स्वास्थ्यकर्मी तैनात हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ विनोद ने बताया कि भारत में हर साल 16 मार्च को नेशनल वैक्सीनेशन डे मनाया जाता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.