बरेली, मार्च 15 -- स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली बरेली। वरिष्ठ संवाददाता स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को क्षय रोग पीड़ित मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अर्बन नोडल डॉक्टर अजमेर सिंह के निर्देशन में शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जगतपुर में कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर अजमेर सिंह ने किया। उन्होंने टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। इस मौके पर टीबी के लक्षण, जांच और इलाज के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। डॉक्टर अजमेर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिविर लगाकर टीबी आशंकित इलाकों में नियमित अभियान चलाया जा रहा है। जो लोग टीबी मरीजों के सीधे संपर्क में हैं उनको टीबी प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...