स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीनेशन शुरू, 124 किशोरियों को लगा टीका
बरेली, मार्च 18 -- बरेली। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का एपीवी वैक्सीनेशन अभियान स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू किया। बुधवार को जिले में 124 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। यह अभियान तीन माह तक चलाया जाएगा। बुधवार को भोजीपुरा सीएचसी पर एमएलसी बहोरनलाल मार्च ने टीकाकरण अभियान का उद्घाटन किया। भोजीपुरा सीएचसी पर सर्वाधिक 39 किशोरियों को एचपीवी टीका लगाया गया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि क्यारा में 16, सिविल लाइंस में 10, जगतपुर में 8, भमोरा में 7, फरीदपुर में 6, फतेहगंज पश्चिमी और बाकरगंज में 5-5 किशोरियों को टीका लगाया गया। दो दिन में जिले में करीब 200 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाली वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीन लगवाने के लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.