मुंगेर, मई 4 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की अनुपस्थिति और व्यवस्था में बदहाली की शिकायतों को अब राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। मुख्य सचिव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक नया और सख्त नियम लागू किया है, जिसके तहत अब सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिन में तीन बार अपनी लाइव लोकेशन साझा करनी होगी। यह व्यवस्था सोमवार से पूरे राज्य में अनिवार्य रूप से लागू कर दी जाएगी। ​नई व्यवस्था के अनुसार, जिला स्तर पर विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जा रहे हैं। इन ग्रुपों में सभी प्रभारियों को ड्यूटी पर पहुंचते ही सुबह पहली लोकेशन भेजनी होगी। इसके बाद दोपहर 1.30 से 2 बजे के बीच दूसरी और कार्यस्थल छोड़ते समय तीसरी बार लाइव लोकेशन डालनी अनिवार्य होगी। इसकी सीधी मॉनिटरिंग राज्य मुख्यालय स्तर से की जाएगी。...