कन्नौज, मार्च 1 -- कन्नौज। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति परखने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुगरापुर और जलालाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्वच्छता, स्टाफ की उपस्थिति और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की खामियां सामने आईं, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। सीएचसी गुगरापुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी अनुपस्थित मिले, जबकि डॉ. देवेन्द्र कुमार मीना, फार्मासिस्ट प्रभात तिवारी, वार्ड बॉय अतुल कुमार और स्वीपर सोनू उपस्थित थे। अस्पताल परिसर में गंदगी पाई गई और निरीक्षण के समय एक भी मरीज मौजूद नहीं था। डीएम ने साफ-सफाई में तत्काल सुधार और मरीजों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.