रांची, फरवरी 17 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन एवं 15वीं वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए आधारभूत संरचना का मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज (एमओआईसी) को निर्देश दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में संसाधनों की कमी या अन्य समस्याओं की सूचना तुरंत दें, ताकि समय पर समाधान किया जा सके। निर्माणाधीन भवनों के कार्य पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.