भदोही, अप्रैल 26 -- भदोही, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार चक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बारीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम शर्मिला देवी और सीएचओ जितेंद्र कुमार उपस्थित पाए गए। साथ ही संज्ञान में लाया गया कि एएनएम आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर निवास बनाकर रहती है । उसके बाद उपकेंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर छेछुआ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एएनएम रीता कुमारी मुख्यालय पर निवास बनाकर रहती हैं। सीएमओ ने आदेश दिया कि गर्मी बहुत पड़ रही है। ऐसे में केंद्रों पर समय पर रहकर मरीजों का उपचार करें। इसमें लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हेल्थ ऑफीसर संचारी रोग अभियान की नहीं दे सके जानकारी साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.