श्रावस्ती, मई 15 -- श्रावस्ती,संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग विभिन्न कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में विकास खंड गिलौला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर भिखारीपुर मसड़ी में ट्रिपल ए (आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी) बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्वगणना का तरीका बताया गया। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता यादव एवं एएनएम कंचन लता की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों, उनकी प्रगति तथा क्षेत्र स्तर पर आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधी गतिविधियां तथा फील्ड स्तर पर कार्यक्रमों के बेहतर संचालन को लेकर आवश्यक निर्णय लिए गए। इसके साथ ही आगामी जनगणना प्रक्रिया के मद्देनजर कर्मचारियों का ऑनलाइन स...