स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, लक्ष्य पर जोर
साहिबगंज, जून 8 -- राजमहल, प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल सभागार में सोमवार को प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू की अध्यक्षता में मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई। मौके पर प्रभारी उपाधीक्षक ने नियमित टीकाकरण, मलेरिया, पल्स पोलियो समेत अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर संबंधित पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सभी कार्यक्रमों का निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने के निर्देश दिये। प्रभारी उपाध्यक्ष ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर प्रभारी बीपीएम अमित कुमार सहित सभी सीएचओ, सहिया साथी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.