अररिया, मार्च 20 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले के अलग-अलग प्रखंडों में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा, आशा फैसिलिटेटर और वैक्सीन कुरियर को पिछले आठ माह से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से आजीज स्वास्थ्य कर्मियों गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को जिले के सदर प्रखंड समेत अलग-अलग प्रखंडों में बकाये राशि का भुगतान के लिए स्वास्थ्य कार्कर्ताओं ने धरना प्रदर्शन अपना आक्रोश व्यक्त किया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अविलंब बकाए राशि का भुगतान कराने की गुहार लगाई। सदर प्रखंड के पीएचसी परिसर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ के बैनर तले प्रखंड मंत्री सह संयोजक किरण झा के नेतृत्व में मांगों के समर्थन में जमकर आवाज बुलंद की। इसके बाद पीएचसी प्रभारी से मिलकर बकाये राशि के भुगतान को मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर किरण झा ...