देवरिया, दिसम्बर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। एडी हेल्थ डा. जयंत कुमार ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ और प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताया और सीएचओ, एएनएम व आशा समेत सभी स्वास्थ्य कार्मियों की कार्य प्रणाली पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं स्वास्थ्य जांच, इलाज व प्रसव नि:शुल्क है। महिला के गर्भधारण का पता चलते ही उसका टीकाकरण व प्रसव के पहले चारों स्वास्थ्य जांच कराने की जिम्मेदारी आशा और एएनएम की है। उन्होंने अपर चिकित्साधिकारियों के साथ प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों/प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आशा, एएनएम के कार्...