मऊ, दिसम्बर 17 -- मऊ, संवाददाता। रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर कस्बे में बुधवार की दोपहर एक स्वास्थ्य कर्मी अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मण्डाव में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर निवासी कमाल अहमद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मण्डाव में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर तैनात हैं। बुधवार को पोलियो टीकाकरण निरीक्षण के लिए मर्यादपुर गए थे। इसी दौरान वह मर्यादपुर कस्बे में स्थित एक दुकान से कुछ सामान खरीदकर सड़क के किनारे सवारी के इंतजार में खड़े थे, तभी बेल्थरा रोड की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें ठोकर मार दिया। इ...