छपरा, अप्रैल 13 -- मकेर । थाना क्षेत्र के फुलवरिया नहर पर एक वर्ष पूर्व मकेर पीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी से छिनतई मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन किया और इस मामले में साजिशकर्ता नट गिरोह के मुख्य सरगना दाउदपुर के बंगरा गांव के रामनाथ नट के पुत्र परमेश्वर नट को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सनद रहे कि 22 अप्रैल 2025 को फुलवरिया नहर के रास्ते पीएचसी आने के दौरान बाइक सवार चार अपराधियों ने उक्त कर्मी से सोने की चेन सहित अन्य सामान लूट लिये थे। थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने गंभीरता से लेते हुए तकनीकी टीम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अपराधी को धर दबोचा। आरोपी अपराधी परमेश्वर नट से पूछताछ पर उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की । उसके पास से एक चोरी की मोबाइल भी बरामद की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.