पाकुड़, अप्रैल 28 -- प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एमपीडब्ल्यू किस्टो कुमार सिंह की देख-रेख में किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में सीडीपीओ नीलू रानी, महिला पर्यवेक्षिकाएं व आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं मौजूद थी। जागरूकता कार्यक्रम में एमपीडब्ल्यू किस्टो कुमार सिंह ने बारी-बारी से सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय कैंसर), कुष्ठ, कालाजार बीमारी के लक्षण, चिकित्सीय सलाह, उपचार व बचाव के बारे में जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी ने एचपीवी टीकाकरण को लेकर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही उपस्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं को कुष्ठ रोग के लक्षण तथा बचाव हेतु ससमय चिकित्सीय पराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.