लखीसराय, मार्च 21 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में स्वास्थ्य कर्मी को संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को सदर अस्पताल में हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण अभियान का शुरुआत किया गया।अभियान के तहत सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक, नर्स के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी को टीका लगाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीएस डॉ राकेश कुमार ने स्वयं टीका लेकर किया। उन्होंने टीके के महत्व व लाभ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हेपेटाइटिस-बी एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो संक्रमित खून या शरीर के अन्य द्रव के संपर्क में आने से फैलती है। स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य के दौरान ऐसे जोखिमों के अधिक संपर्क में रहते हैं, इसलिए उनका टीकाकरण बेहद आवश्यक है। यह टीका स्वास्थ्य कर्मियों को इस संक्रमण से बचाने में प्रभावी है। समय-समय पर इसकी सभी निर्धारित ती...