स्वास्थ्य कर्मी के निधन पर शोक की लहर
सासाराम, मई 26 -- संझौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संझौली में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी विनोद पांडेय के आकस्मिक निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया और सहकर्मियों में मातम छा गया। केंद्र प्रभारी डॉ. शशिकांत शेखर ने बताया कि विनोद पांडेय पुरुष कक्ष सेवक के पद पर कार्यरत थे। वे अपनी स्वर्गीय भाभी के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए तीन दिनों की छुट्टी लेकर घर गए थे। शोक सभा में डॉ. शशिकांत शेखर, डॉ. शशि भूषण वर्मा, डॉ. आदित्य प्रकाश, बीएचएम सबिता कुमारी आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.