स्वास्थ्य कर्मियों ने ली रोगमुक्त फरीदपुर की शपथ
बरेली, अक्टूबर 1 -- फरीदपुर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और क्षेत्र को संचारी रोगों से मुक्त बनाने की शपथ ली। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में एक से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 12 से 31 अक्टूबर तक सघन दस्तक अभियान भी संचालित होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी और संभावित मरीजों को चिह्नित कर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगी।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Prayagraj Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.