चाईबासा, अप्रैल 26 -- चाईबासा। जिले के सभी प्रखंडों में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मलेरिया की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों और गांवों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जन जागरूकता रैली, नुक्कड़ कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिले में मलेरिया लंबे समय से चुनौती बनी हुई है। ऐसे में इसके प्रति जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी के उपयोग, साफ-सफाई बनाए रखने, जल जमाव को रोकने और पूरे कपड़े पहनने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।इस यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में मनाया गया विश्व मले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.