विकासनगर, जनवरी 30 -- कुष्ठ रोग निवारण दिवस पर शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में चिकित्सकों समेत पैरा मेडिकल कर्मियों ने कुष्ठ रोग और रोगियों के प्रति भेदभाव समाप्त करने के लिए शपथ ली। चिकित्सकों ने बताया कि कुष्ठ रोग निवारण दिवस वैश्विक स्तर पर कुष्ठ रोग को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने, रोगियों को इलाज के लिए प्रेरित करने और कुष्ठ रोग के बारे में समाज में फैली हुई भ्रांतियों को दूर करने के लिए हर वर्ष 30 जनवरी को मनाया जाता है। सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि कुष्ठ रोग माइकोबैक्टीरियम लेप्री जीवाणु से होने वाली बीमारी है। सभी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में कुष्ठ रोग का उपचार निःशुल्क उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.