गाज़ियाबाद, मई 18 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर सोमवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 21 मई से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यूपी एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ गाजियाबाद के जिला महासचिव डॉ. चेतन वर्मा ने बताया कि प्रांतीय आहवान पर सोमवार को जनपद के 1200 संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। यह विरोध प्रदर्शन एमएमजी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, डिस्ट्रिक्ट कंबाइंड हॉस्पिटल संजय नगर, समस्त अर्बन पीएचसी समस्त सीएचसी, पीएचसी भोजपुर, सीएचसी डासना, सीएचसी लोनी, सीएचसी मुरादनगर सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। यह भी पढ़ें- बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध संघ ने 20 मई तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं करने पर 21...