बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की राज्य परिषद बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सुवेश सिंह ने की, जबकि महामंत्री अमित कुमार मिश्र के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। निर्णय के अनुसार, 16 मई को सिविल सर्जन कार्यालयों के समक्ष धरना, 21 से 26 मई तक काला बिल्ला लगाकर कार्य तथा बिना प्रोन्नति स्थानांतरण के विरोध में दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जाएगा। वहीं, 1 जून को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष राज्यस्तरीय प्रदर्शन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.