आजमगढ़, मई 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल में सुरक्षा जागरूकता के तहत मॉकड्रिल की। इस दौरान आग लगने की घटना के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को बचाव करने के बारे में जानकारी देने के साथ ही प्रशिक्षित किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल में अग्नि सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत मॉकड्रिल हुआ। इस दौरान अग्निशमन कर्मी नीरज दूबे और धनंजय कुमार ने अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव एवं अग्निशमन उपकरणों के सही प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के संचालन एवं उपयोग करने की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्यकर्मियों को म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.