अमरोहा, जून 27 -- मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग तोमर के निर्देशन में शनिवार दोपहर जिला अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल की गई। इसमें विभाग के एलएफएम महेंद्रपाल सिंह, प्रमोद कुमार, रूपेश कुमार, हिमांशु चाहल व मंजू कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों को हैंड्सऑन प्रशिक्षण देकर आग बुझाने के तरीके सिखाए। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए अग्निकांड के दौरान सुरक्षा और बचाव को लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। फायर मॉक ड्रिल में डॉक्टर, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ को आग से बचाव और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। आग लगने की स्थिति में खतरे को भांपना और तत्काल सायरन बजाकर बचाव कार्य शुरू करना, मरीजों को सुरक्षित रूप से आपातकालीन निकास से बाहर निकालना और आग पर तुरंत काबू पाने के लिए अग्निशमन यंत्रों क...