चक्रधरपुर, फरवरी 22 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को अग्निशमन विभाग द्वारा चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर अग्निशमन विभाग के प्रभारी आर के चौधरी और हवलदार राम स्वरुप यादव द्वारा चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया साथ ही विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों में स्वास्थ्य कर्मियों को कहा कि आगजनी की घटना होने पर डरे नहीं उससे बचने के उपाय पर ध्यान दें और सावधानी पूर्वक इससे बचे। इस दौरान उन्होंने तेल मे लगे आग, गैस में लगे हुए आग को बुझाने के बारे में प्रशिक्षण देकर जानकारी दी। साथ ही फायर सिलिंडर का इस्तेमाल करने के बारे में भी जानकारी दी। मौके पर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तापस प्रधान, डॉ. दीपा तैसूम, डॉ. अभिषेक पराग सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.