गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम। जिला आयुष अधिकारी की ओर से पालम विहार के ब्लाक सी दो के आयुष विंग में मंगलवार को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयुष विभाग के चिकित्सकों और डिस्पेंसरों ने भाग लेकर आग से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण सिविल हॉस्पिटल, गुरुग्राम के फायर ऑफिसर भूपेन्द्र द्वारा दिया गया। उन्होंने आग लगने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले बचाव उपायों, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता के साथ कार्य करने के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को आग से संबंधित संभावित जोखिमों से बचने और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित व प्रभावी तरीके से कार्रवाई करने के बारे में भी जागरूक किया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.