स्वास्थ्य कर्मियों के पुराने बीएसएनएल सिम मुफ्त में बदले
लखनऊ, जुलाई 27 -- बीएसएनएल की आलमबाग इकाई ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आलमबाग में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए विशेष सिम अपग्रेडेशन शिविर आयोजित किया। शिविर में पुराने बीएसएनएल सिम को नि:शुल्क नए 5जी सिम में बदला गया। कैंप प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के 66 पुराने सिम बदले गए। इसके अलावा एक दर्जन स्वास्थ्य कर्मियों ने नए बीएसएनएल सिम भी खरीदे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाहिद रजा ने कहा कि बीएसएनएल का नेटवर्क वर्षों से विश्वसनीय और टिकाऊ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं का भरोसा लगातार बना हुआ है। यह भी पढ़ें- छिवकी स्टेशन पर खुला मोबाइल एक्सेसरी कियोस्क
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.