स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से इलाज के लिए भटके मरीज
नोएडा, मई 21 -- नोएडा, राजेश शर्मा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत जिले में संविदा पर कार्यरत 600 से अधिक कर्मियों की हड़ताल से गुरुवार को जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। इन कर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। सबसे अधिक परेशानी स्वास्थ्य केंद्रों के मरीजों को उठानी पड़ी। जिला अस्पताल के मरीजों पर भी इसका आंशिक असर पड़ा। शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। आपातकालीन सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है। लिहाजा अस्पतालों में ऑपरेशन, प्रसव, आपातकालीन वार्ड में सभी मरीजों का इलाज किया गया। हड़ताल में डॉक्टर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, फार्मासिस्ट, नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेक्नीशियन आदि शामिल हुए। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के गेट के सामने और आठवीं मंजिल पर स्थित सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्यकर्मियों सहित अन्य कर्मचारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.