फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य कर्मचारी तालमेल समिति के आह्वान पर एनएचएम कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। सेक्टर-3 स्थित एनएचएम अस्पताल परिसर में कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बर्खास्त कर्मचारी की बहाली की मांग उठाई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने तक बीके अस्पताल में आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। धरना स्थल पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी संघ की पूर्व राज्य प्रधान आशा शर्मा और पूर्व जिला प्रधान जितेंद्र मोर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना जांच और नोटिस दिए एनआरएचएम कर्मचारी सुखबीर को बर्खास्त कर दिया, जो पूरी तरह तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई है। यह भी पढ़ें- कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया उन्होंने चेताया कि यदि क...