रुडकी, मार्च 11 -- प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश कुंवर ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। बुधवार को राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में डॉ. रमेश कुंवर का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी साथियों को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का काम किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...