स्वास्थ्य कर्मचारी आज स्वास्थ्यमंत्री के आवास का घेराव करेंगे
फरीदाबाद, जुलाई 4 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। प्रदेश सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। एसोसिएशन के आह्वान पर रविवार 5 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के रेवाड़ी स्थित पैतृक आवास रामपुरा हाउस पर धरना दिया जाएगा। धरने की तैयारियों को लेकर सीएचसी, पीएचसी, उप स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी डिस्पेंसरियों में गेट मीटिंग आयोजित की गईं। प्रदेश की पूर्व प्रधान आशा शर्मा और पूर्व जिला प्रधान जितेंद्र मोर ने फरीदाबाद, पलवल, मेवात और झज्जर का दौरा कर कर्मचारियों से बड़ी संख्या में धरने में शामिल होने की अपील की। वहीं जिला प्रधान सविता, सचिव श्याम बीर, कैशियर अजय प्रजापति, उपप्रधान कपिल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों को आंदोलन के लिए संगठित किया। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.