पिथौरागढ़, अगस्त 18 -- पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस चुफाल के माध्यम से महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों ने वन टाइम सेटलमेंट के तहत कनिष्ठ सहायक, ओटी सहायक, लैब सहायक और डार्क रूम सहायक के पदों पर पदोन्नति किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। नर्सिंग संवर्ग की भांति कर्मचारियों को पौष्टिक आहार भत्ता दिए जाने की मांग भी की गई। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान ललित शाह, सुरेश नाथ, सुरेश बिष्ट, रेखा, दीपा बिष्ट, राहुल भट्ट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एंबुलेंस कर्मचारियों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...