बोकारो, अप्रैल 8 -- बेरमो। विश्व स्वास्थ्य दिवस को लेकर मंगलवार को केबी कॉलेज बेरमो की एनएसएस ईकाई ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में स्वांग स्थित गांधीग्राम बस्ती में हाइजिन अभियान महिला वॉलंटियर की उपस्थिति में चलाया। कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हाइजीन जागरूकता अभियान चलाया गया है। इस दौरान घरों में काम करने वाली गरीब तबके की महिलाओं, गांधीग्राम बस्ती की महिलाएं के बीच सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया है। वहीं महिला वॉलंटियर जागृति कुमारी ने महिलाओं को मासिक धर्म के बारे में बताया। कहा सेनेटरी पैड का नियमित उपयोग कर कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। वॉलंटियर्स गुंजा पल्लवी कुमारी ने भी कहा मासिक धर्म मातृत्व...