स्वास्थ्य और समाज के प्रति जागरूकता से ही देश का भविष्य सुदृढ़: डॉ. रवींद्र
बेगुसराय, मई 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। महंत राम जीवन दास महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच बेहतर स्वास्थ्य आदतों को बढ़ावा देना और समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति उन्हें जागरूक करना था। राजकीय डिग्री महाविद्यालय्र मटिहानी के सहायक प्राध्यापक डॉ. रवीन्द्र कुमार मुरारी ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना नहीं बल्कि एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनना भी है। स्वास्थ्य और समाज के प्रति हमारी जागरूकता ही देश के भविष्य को सुदृढ़ बनाएगी। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की कार्यक्रम पदाधिकारी दरख्शां नियाज़ ने छात्र-छात्राओं को एनएसएस के महत्व को समझाते हुए ड्रग, अल्कोहल व तंबाकू के कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.