स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर किया गया जागरूक
कन्नौज, जून 30 -- छिबरामऊ। बीआरसी में मंगलवार को संचारी रोगों की रोकथाम एवं जन जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने सक्रिय सहभागिता की और स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। चिकित्सा विभाग की टीम ने संचारी रोगों के प्रकार, उनके लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि स्वच्छता, साफ पेयजल, नियमित हाथ धोने और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने से कई संक्रामक बीमारियों को रोका जा सकता है। उन्होंने विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी जागरूक करने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- बीईओ ने प्रधानाध्यापक को दिए निर्देश बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी ने स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.