लातेहार, फरवरी 8 -- लातेहार प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार में वर्ष 2026 के चुनाव की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में 24 फरवरी को मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना संपन्न होगी। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही नगर अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत चुनाव को लेकर शिक्षकों की सोच, अपेक्षाओं एवं सुझावों को जानने के उद्देश्य से हिंदुस्तान अखबार के प्रतिनिधि द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों से संवाद किया गया। संवाद के दौरान शिक्षकों ने सर्वसम्मति से कहा कि नगर प्रशासन को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.