बरेली, मई 15 -- फोटो... फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता।प्रदूषण और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अस्पतालों पर छापेमारी की। अस्पतालों में अव्यवस्थाएं पाई गई। इसके बाद प्रदूषण विभाग ने अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं।कई दिनों से फरीदपुर के अस्पतालों में अव्यवस्थाओं की शिकायतें हो रही थी। शिकायतों के बाद डीएम अविनाश सिंह ने फरीदपुर के अस्पतालों का निरीक्षण करने के लिए टीम गठित की। टीम में स्वास्थ्य विभाग के अलावा प्रदूषण अधिकारी श्याम बाबू द्विवेदी को छापेमारी करने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को डीएम की गठित टीम के प्रदूषण अधिकारी श्याम बाबू द्विवेदी, नोडल लक्ष्मी नारायण एवं सीएचसी फरीदपुर के डॉक्टर कांति ने टीम के साथ अस्पतालों में छापेमारी की। प्राइम अस्पताल, जीवन धारा अस्पताल समेत कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। प्रदूषण अधिकारी ने बताया कई ...