चम्पावत, मई 12 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। चम्पावत कलक्ट्रेट में मंगलवार को डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हई। बैठक में सीएमओ और सीईओ के प्रस्तुत प्रस्तावों पर डीएम ने खनन प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां निवासरत लोगों के हित में संचालित समस्त योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को स्वीकृत धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पूर्व में स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- शिकायतों पर सुनवाई हुई स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नियुक्त एक्स-रे टेक्निशियन की नियुक्ति...