स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
बांदा, अगस्त 4 -- बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा में प्रस्तावित मां-बेटी सम्मेलन के पूर्व आज छात्राओं/बेटियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक विशेष स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.एसके सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय डॉ. पल्लवी कौशल व ईएमओ डॉ. शिवम शिवहरे व उनकी टीम ने 100 से अधिक छात्राओं का चिकित्सा परीक्षण किया । माँ-बेटी सम्मेलन 12 अगस्त को विश्व विद्यालय के दीक्षान्त समारोह के उपरांत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.