दुमका, जून 12 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। छातुपाड़ा पहाड़ियां स्वास्थ्य उप केंद्र में तीस वर्षों से हजारों पहाड़िया परिवार जान जोखिम में डालकर पर्याप्त संसाधनों की कमी के बीच इलाज करने को मजबूर हैं। झारखंड अलग हुए 25 वर्ष बीत जाने के बाद भी आदम जनजातीय परिवार आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

स्वास्थ्य केंद्र की समस्याएं पहाड़िया स्वास्थ्य केंद्र में बिजली, पानी, शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है स्वास्थ्य केंद्र के भरोसे छातुपाड़ा खिजुरिया, लोवापाड़ा, सालबोना ,बेहड़ा पहाड़ी,कौड़ीगढ, अड़ाली पथराकटा, सलबोना सहित आसपास के दर्जनों पहाड़ियां बहुल गांव के हजारों पहाड़िया परिवार का स्वास्थ्य व्यवस्था देनी होने के बावजूद जान जोखिम में डालकर इलाज करने को मजबूर हैं। हालांकि स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी एवं दवा के कारण ग्रामीण यहां ...