गिरडीह, मार्च 7 -- डुमरी, प्रतिनिधि। जिप सदस्य धनंजय प्रसाद ने शुक्रवार को लोहेडीह पंचायत के करमाटोंगरी में स्वास्थ्य उप केंद्र भवन के निर्माण का शिलान्यास किया। लगभग 53 लाख की लागत से उक्त भवन का निर्माण जिला परिषद द्वारा कराया जा रहा है। मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि भवन का निर्माण हो जाने पर लोहेडीह पंचायत सहित इससे सटे अन्य पंचायतों के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र यादव, विनोद महतो, मोहन दास, लालचंद महतो, आकाश कुमार, विनोद साव, संवेदक अजित सिंह आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...