रामगढ़, जून 25 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि भुचुंगडीह पंचायत के सांडी में गुरुवार को जिला परिषद योजना अंतर्गत 15वें वित्त आयोग के तहत लगभग 55 लाख की लागत से बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रामगढ़ विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, मुखिया सुनीता देवी, पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से शीलापट का अनावरण व नारियल फोड़कर किया गया। मौके पर उन्होंने कहा किभुचुंगडीह पंचायत के सांडी गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र खुलने से मरीजों को काफी फायदा होगा। यहां के लोगों को इलाज के लिए रांची या रामगढ़ जाना पड़ता था। यह भी पढ़ें- परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में बाबाजी आरोग्यम संस्थान का उद्घाटन आज इसे देखते हुए यहां उपस्वा...