घाटशिला, मई 4 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के काशिदा पंचायत अंतर्गत ऊपर पावड़ा में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया। उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण 55 लाख की लागत से ममता कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जायेगा। ऊपर पावड़ा में स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर मुखिया तारामणी मुंडा, ब्रजेश सोरेन, राम किशोर मुर्मू, दुर्गा चरण मुर्मू, काजल डान, जगदीश भकत, बाबूलाल मुर्मू, सपन मुंडा, कालीपद गोराई, सत्यजीत कुंडू, चंचल सरकार, अंकुर कांवड़ी, हीरा सिंह, सागर पानी, विकास मजूमदार समेत अनेक लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बरगड्डा स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य में अनियमितता के शिकायत पर विधायक हुए आक्रोश...