लखीसराय, अप्रैल 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत तरहारी गांव और आसपास की बड़ी आबादी के स्वास्थ्य सुविधा के लिए एक राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए तरहारी स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र को उत्क्रमित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र' (एपीएचसी) का दर्जा दे दिया है। स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले से इस क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को उनके घर के पास ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीसराय के जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा तरहारी उपकेंद्र की भौगोलिक स्थिति और वहां की बढ़ती आबादी की जरूरतों को देखते हुए इसे उत्क्रमित करने की अनुशंसा स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई थी। विभाग ने इस प्रस्ताव की समीक्षा कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.