स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में अनियमितता, डीसी से उच्च स्तरीय जांच की मांग
पाकुड़, अप्रैल 29 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के मनिरामपुर पंचायत में निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन विवादों के घेरे में आ गया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य हाजीकुल आलम ने इस निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उपायुक्त को सौंपे गए मांग पत्र में हाजीकुल आलम ने उल्लेख किया है कि 15 वें वित्त आयोग की 55.46 लाख रुपए की लागत से बन रहा यह भवन एक ऐसी जमीन पर बनाया जा रहा है जो दलदली और पोखरनुमा है। आरोप है कि तकनीकी मानकों के अनुसार ऐसी जगहों पर नींव 08 से 10 फीट गहरी होनी चाहिए, लेकिन ठेकेदार द्वारा मात्र 02 से 2.5 फीट गहराई पर ही पिलर खड़े कर दिए गए हैं।शिकायत यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने डीएम से मांगा जबाव में कहा गया है कि निर्माण स्थल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.