स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
आदित्यपुर, मई 16 -- गम्हरिया। जिला परिषद की ओर से छोटा गम्हरिया स्थित एनकेएस मैदान में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो और जिप सदस्य पिंकी मंडल ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। बताया कि करीब 55 लाख की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य होना है। वहीं निर्माण कार्य का जिम्मा संवेदक मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज को दिया गया है। इस अवसर पर जगन्नाथपुर पंचायत की प्रभारी मुखिया रिंटू देवी, वार्ड सदस्य मंजू शर्मा, ममता देवी, कमलेश सिंह, रवींद्र सिंह, कमलेश शुक्ला, जितेंद्र सिंह और मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज के प्रो. पंकज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.