मथुरा, जनवरी 24 -- मथुरा के सरकारी हॉस्पिटल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों की सुविधार्थ लगे उपकरण संचालित तो हैं लेकिन चिकित्सकों की कमी चल रही है। इससे अधिकारी परेशान हैं। सीमित चिकित्सकों से मरीजों को सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल,महिला अस्पताल, वृंदावन संयुक्त चिकित्सालय एवं अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगे वेंटिलेटर सक्रिय हैं। इनका उपयोग चिकित्सकीय देखरेख में ट्रेंड स्टाफ के माध्यम से हो रहा है। बताया गया कि वेंटीलेटर का उपयोग कम ही होता है। गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया जाता है। वृंदावन हॉस्पिटल में सर्जन,हड्डी रोग विशेषज्ञ,चर्म रोग विशेषज्ञ,बाल रोग विशेषज्ञ आदि चिकित्सकों की कमी चल रही है,जिसके लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा है। निरीक्षण को आई स्टेट टीम को भी इस बारे में अव...