वाराणसी, दिसम्बर 25 -- वाराणसी। अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. एनडी शर्मा ने बुधवार को अपने कार्यालय में मंडल के सभी सीएमओ के साथ बैठक कर शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से पालन करने का निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी मंडल प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। जनपदवार रैंकिंग में वाराणसी तीसरे, चंदौली 19वें, जौनपुर 20वें और गाजीपुर 62वें स्थान पर रहा। गाजीपुर की रैंकिंग पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को आगामी माह में सुधार कर इसे शीर्ष 10 में लाने के निर्देश दिए गए। शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनज़र सभी स्वास्थ्य इकाइयों में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाएं, उपचार सामग्री एवं उपकरण पूर्णतः क्रियाशील और उपलब्ध रखने को कहा गया। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत योजना के तहत आपातक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.