उरई, जुलाई 14 -- उरई। संवाददाता जिला स्वास्थ्य समिति कार्यकारी निकाय की बैठक मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में हुई। इसमें स्वास्थ्य इकाइयों की प्रगति अपेक्षाकृत कम मिलने पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की क्लास लगाते हुए उन्हें विशेष कार्ययोजना बनाकर शीघ्र सुधार करने सख्त निर्देश दिए।बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पूर्व कार्यवाही की अनुपालन आख्या, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, किशोर त्वास्थ्य कार्यक्रम, एनीमिया नियंत्रण, आरसीएच पोर्टल एवं एचरमआईएस पोर्टल पर डाटा की गुणवत्ता, वित्तीय प्रगति, विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के लक्ष्य एवं उपलब्धियों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं...