धनबाद, मार्च 29 -- स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को डीआरडीए हॉल में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर्स के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य आरोग्य दूत सह शिक्षक राजकुमार वर्मा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिले के सभी प्रखंडों से आए 110 उत्कृष्ट हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर्स (शिक्षक) और 15 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत एमएस नेरो विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने विद्यालयों में सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत कुल 16 मॉड्यूल संचालित हैं, जिनमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.