स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मियों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान करे सरकार : कांग्रेस
कोडरमा, जुलाई 27 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ, कोडरमा द्वारा 23 जुलाई से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवे दिन सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश रजक व जिला उपाध्यक्ष दशरथ पासवान धरना स्थल पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने आंदोलनरत कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली व उनकी जायज़ मांगों का समर्थन किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मी वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद पांच माह से उनका मानदेय लंबित होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अनुसार एक जून को सिविल सर्जन की अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.